Skip to main content

कानून समदृष्टा हो...



गोवा निवासी Lavu Chodankar के द्वारा मार्च में मोदी जी के विरुद्ध की गई टिप्पणी के लिए मई माह में पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया। यदि चुनाव-परिणाम जुलाई में आते तो शायद केस भी जुलाई में दर्ज होता। यदि चुनाव में विजय किसी और पार्टी की होती तो विजेता पार्टी का समर्थक Lavu Chodankar को पद्मश्री के लिए प्रस्तावित करता और इसके लिए कार्यवाही भी आगे बढ़ जाती। राजनीति इसी का नाम है और यह ऐसे ही चलती है।
अब पुनः इस राजनीति का शिकार बेंगलूरू का मैनेजमेंट (MBA) का छात्र सैयद वक़ार हो रहा है (जैसा कि आज के दैनिक पत्र 'राजस्थान पत्रिका' से ज्ञात हुआ)।
एक क्षण के लिए मान लेते हैं कि इनकी टिप्पणियां आपत्तिजनक रही होंगी, लेकिन इन पर ही यह वज्रपात क्यों ?
चुनाव के दौरान कई राजनैतिक दिग्गजों ने मर्यादा की सीमा तोड़कर कितनी ही बार राजनीति को शर्मसार करने वाली कई अभद्र और उल-जलूल टिप्पणियां की हैं। फेसबुक जैसे सोशियल मीडिया में शिरकत करने वाले कितने ही असभ्य लोगों ने जुबान पर नहीं लाई जा सकने वाली गली-गलौज की चवन्नी-कट भाषा का प्रयोग कर एक-दूसरे का और मोदी जी, सोनिया जी, केजरीवाल जी और डॉ मनमोहन सिंह जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों का अपमान करने में सभी सीमायें लांघ दी हैं।
होना यह चाहिए कि सभी अमर्यादित नेताओं के विरुद्ध और सोशियल मीडिया में की गई तमाम टिप्पणियों को खंगाल कर अवांछित posting करने वाले सभी उद्दंड अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जावे। अन्यथा तो इक्के-दुक्के को बलि का बकरा बनाना जनता को आतंकित करने का प्रयास करना ही माना जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

श्राद्ध (लघुकथा)

अभिजीत तन्मय हो कर वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों को खाना खिला रहा था। परोसगारी में आश्रम का एक कर्मचारी राघव भी उसकी मदद कर रहा था।  "हाँ जी, आ जाइये।" -दरवाज़े पर एक व्यक्ति को खड़ा देख राघव ने कहा।   अभिजीत ने पलट कर देखा, उसका चचेरा भाई परेश आया था।  "भाई साहब, भाभी ने मुझे बताया कि आप यहाँ हैं, जबकि मैंने पहले ही आपको सूचित कर दिया था कि आज सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध है और मेरे यहाँ ब्राह्मण-भोज होगा। आपको भी भाभी के साथ मैंने अपने यहाँ निमंत्रित किया था न! मैं आपको लेने आया हूँ।" -परेश आते ही बोला।  "परेश, तुम उन पूर्वजों की शांति के लिए यह श्राद्ध करते हो, जिन्हें तुमने नहीं देखा, जबकि चाचा जी को वृद्धावस्था में अकेले छोड़ कर तुम अपने बीवी-बच्चों के साथ पृथक फ्लैट में रहते हो। क्या यह युक्तिसंगत है?... इन बुज़ुर्गों को देख रहे हो परेश? इनमें से कुछ लोग तो अपनी संतान के दुर्व्यवहार के कारण यहाँ हैं और कुछ को उनकी औलादों ने ही यहाँ छोड़ रखा है। ..." परेश और राघव चुपचाप खड़े अभिजीत को सुन रहे थे। अभिजीत ने कहना जारी रखा- "इन लोगों के न रहने पर इनकी औलादें द...

विनम्र श्रद्धांजलि !

    चींटियों के झुण्ड की तरह उमड़ता जन-सैलाब! प्रशासन भी आखिर संभाले तो कैसे, इस अंधी आस्था को? कुछ लोग इसमें शामिल होकर मोक्ष प्राप्त कर ही लेते हैं, अपने पीछे रोते-बिलखते निकट संबंधियों को छोड़ कर।… और धर्मांध लोगों को प्रेरित करने वाले निर्मोही तथाकथित संत और कथावाचकों ( निर्मोही इसलिए कि वह तो तथाकथित रूप से मोह-माया छोड़ जो चुके हैं ) के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती। वैसे भी वह कानों से ज़्यादा काम नहीं लेते, केवल उनकी जिव्हा चलती है। तो... जाते रहो धर्मान्ध मोक्ष-लाभार्थियों, ऐसी भगदड़ का हिस्सा बन कर मोक्ष पाने के लिए। परलोक सुधरेगा या नहीं, यह तो ईश्वर ही जाने, इहलोक ज़रूर बिगड़ जाएगा। मृतात्माओं को हम सभी की अश्रुपूरित श्रद्धांजलि 🙏🏼!

मुक्तक

                                                                                         मुक्तक            प्रभु से मेरी आरज़ू -                                                 रोटी मिले , कपड़ा मिले , छत मिले हर एक सिर को ,                                                माथे   पर...