सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

'वृद्धाश्रम का सच!' (लघुकथा)

                                                              "अरे रे रे... यह क्या कर रहे हो? क्या जला रहे हो? कौन सी किताब है यह?" -सारिका ने बरामदे में तन्मय को एक पुस्तक जलाते देख कर सवालों की झड़ी लगा दी।    ड्रॉइंग रूम से अब बरामदे में तन्मय के पास आ गई सारिका ने देखा, तन्मय उस पुस्तक को जला रहा था जिसका तीन-चार दिन पहले ही विमोचन हुआ था और विमोचन-कार्यक्रम में वह गया भी था। पुस्तक का नाम था- 'वृद्धाश्रम का सच!'     सारिका को याद आया, तन्मय ने विमोचन-कार्यक्रम से लौटने पर बताया था कि कार्यक्रम में उपस्थित कुछ वरिष्ठ लेखकों ने पुस्तक व उसके नवोदित लेखक की भूरि-भूरि प्रशंसा की थी। तन्मय ने उस पुस्तक को पढ़ने के बाद कहा था- "आजकल की गैरज़िम्मेदार सन्तानों की आँखें खुल जाएँगी इसको पढ़ कर। लोगों की स्वार्थपरता पर करारा प्रहार करने के साथ ही वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी है लेखक ने!"          तन्मय इतना प्रभावित हुआ था कि उसने उसे भी इस पुस्तक को पढ़ने की सलाह दी थी।                          सारिका ने देखा, किताब के पृष्ठों के जलने से धुआँ भी

'सागर और सरिता'

स्नेही पाठकों, प्रस्तुत है मेरे अध्ययन-काल की एक और रचना--- सागर-सरिता संवाद सागर-  कौन हो तुम, आई कहाँ से? ह्रदय-पटल पर छाई हो।  कहो, कौन अपराध हुआ,  इस तपसी को भाई हो।।   गति में थिरकन, मादक यौवन, प्रणय की प्रथम अंगड़ाई हो। मेरे एकाकी जीवन में, तुम ही तो मुस्काई हो।।  तुम छलना हो, नारी हो, प्रश्वासों में है स्पंदन।  कहो, चाह क्या मुझसे भद्रे, दे सकता क्या मैं अकिंचन? सरिता- तुम्हारे पवन चरणों की रज, मुझे यथेष्ट है प्रियतम।  मुझको केवल प्रेम चाहिए, तन की प्यास नहीं प्रियतम।।  तुम ही से जीवन है मेरा, होता संशय क्यों प्रणेश? प्रकृति का नियम है यह तो, हमारा मिलान औ’ हृदयेश।।  *******  

'देश मज़बूत होगा' (लघुकथा)

                                                                                                          "... तो भाइयों और बहिनों! मैं कह रहा था, हमें हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए। सच्चाई की राह में तकलीफें आती हैं पर फिर भी हमें झूठ और बेईमानी का साथ कभी नहीं देना चाहिए। आप तो जानते ही हैं कि  विधान सभा के चुनाव नज़दीक हैं। मैं मानता हूँ कि केन्द्रीय सरकार का सहयोग नहीं मिलने से हमारी पार्टी अब तक कुछ विशेष काम नहीं कर सकी है, लेकिन मेरा वादा है कि इस बार हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा देंगे। मेरे विपक्षी उमीदवार फर्जी चन्द जी आप से झूठे वादे करेंगे, बहलाने की कोशिश करेंगे, लालच भी देंगे, किन्तु आप धोखे में नहीं आएँ। आपको सच्चाई का साथ देना है, मुझे अपना अमूल्य वोट दे कर जिताना है। मैं आपकी सेवा में अपनी जान...।"- मंत्री दुर्बुद्धि सिंह झूठावत अपने पहले चुनावी भाषण में अपने कस्बे के क्षेत्र-वासियों को सम्बोधित कर रहे थे कि अचानक उनका मोबाइल बज उठा। मोबाइल ऑन कर कॉलर का नाम देखा और "क्षमा करें, दो मिनट में लौटता हूँ"- कह क

'उफ्फ़!... मेरा वह सहयात्री' (कहानी)

                       जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर एक टी-स्टाल पर खड़ा मैं चाय का कप हाथ में लिये आगरा के लिए ट्रेन का इन्तज़ार कर रहा था।    'यात्री कृपया ध्यान दें, मरुधर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय तीन बज कर बावन मिनट पर पहुँचने वाली है।' - अनाउंसमेंट सुनते ही मैंने अपने कप से चाय का आखिरी घूँट लिया और स्टॉल  के काउन्टर पर कप रख कर प्लेटफॉर्म की तरफ लपका। थर्ड एसी के B-1 कोच में 5 नम्बर की बर्थ थी मेरी, सो प्लेटफॉर्म पर जहाँ इस कोच के ठहरने का मार्क था वहाँ खड़ा होकर ट्रेन का इन्तज़ार करने लगा। दोस्त के भाई की शादी में जा रहा था और तीसरे दिन ही वापस आ जाना था सो सामान के नाम पर मेरे पास केवल एक ब्रीफ़केस था, जिसमें दो दिन का दैनिक ज़रुरत का सामान था।      सीटी की आवाज़ के साथ छुक-छुक करती ट्रेन नज़दीक आ रही थी। मैंने घड़ी में देखा, ठीक 3-52 हो रहे थे। मुझे खुशी हुई कि इन दिनों अधिकांश रेलगाड़ियाँ समय पर आती-जाती हैं। ट्रेन रुकी और मैं चढ़ कर अपनी बर्थ वाली सीट पर जाकर बैठ गया। आश्चर्यजनक रूप से आज यात्रियों की अधिक भीड़ नहीं थी। जहाँ मैं बैठा था, उसके सामने वाली बर्थ

'शिक्षक-दिवस' ... संस्मरण (वन्दन मेरे शिक्षक सर को!)

आज पाँच सितम्बर- शिक्षक दिवस के दिन मैं अपने उस रहनुमा शिक्षक को कैसे भूल सकता हूँ? ... कभी नहीं भूल सकता!                             रीजनल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, अजमेर में चार वर्षीय डिग्री कोर्स के तृतीय वर्ष में पढ़ रहा था मैं उन दिनों।    फिज़िक्स की क्लास थी। लेक्चरर ने कक्ष में प्रवेश किया। नाम था उनका एस. सी. जैन। निहायत ही सज्जन व्यक्ति थे वह। (वस्तुतः 'थे' कहना तो सही नहीं होगा क्योंकि ईश्वर की कृपा से वह अभी भी सलामत हैं व अजमेर में रहते हैं।) तो, क्लास में आकर चॉक उठा कर उन्होंने पढ़ाना शुरू ही किया था कि उनके सिर का निशाना साध कर मैंने चॉक का एक टुकड़ा फेंका। चॉक उनके सिर की गंज पर ठीक निशाने पर लगा और सभी स्टूडेंट्स ने ज़ोरदार ठहाका लगाया। जैन सर ने पलट कर हम सब को ध्यान से देखा व मेरे चेहरे के हाव-भाव देख कर जान लिया कि यह खुराफात मेरी थी। उन्होंने मुझे क्लास से बाहर निकल जाने को कहा, लेकिन मैंने अपनी ग़लती स्वीकार नहीं कर, बाहर निकलने से यह कह कर इंकार कर दिया कि बाहर चले जाने पर मेरी पढ़ाई का नुक्सान होगा। उन्होंने दूसरी सज़ा तज़वीज़ की और मुझे क्लास में ही खड़े रहने को क