Skip to main content

निर्भया-बलात्कार कांड के अपराधी -

 
    निर्भया-बलात्कार एवं हत्याकांड के सात अपराधी हैं।
चार मुजरिमों को फांसी की सज़ा  दी गई है जिसके विरुद्ध बचाव-पक्ष अपील करने का मानस बना रहा है। हो सकता  है इस सज़ा को नाकाफ़ी मान कर उच्च न्यायालयों द्वारा अधिक कठोर सज़ा दे दी जाये - यथा, इन्हें चौराहे पर खड़ा करके जनता पत्थर मार-मार कर इनका शरीर छलनी कर दे और फिर इनके घायल शरीरों पर नमक-मिर्च तब तक छिडके जब तक चीखते -चीखते इनके प्राण न निकल जाएँ। 

एक अपराधी ने कारागृह में आत्म-हत्या कर ली अतः उसके लिए कुछ कहना उचित नहीं होगा।  उसने अपनी सज़ा ख़ुद तजवीज कर ली। नर्क में अपने पाप की सज़ा वह अब भी भुगत रहा होगा। 

एक अन्य अपराधी को नाबालिग होने का लाभ देकर कानूनी बाध्यता के कारण तीन वर्ष तक सुधार-गृह में रखने की सज़ा दी गई है। बालिगों वाला अपराध करने वाला, निर्ममता की पराकाष्ठा तक जाने वाला  वह दरिंदा नाबालिग कैसे माना जा सकता है- समझ से परे है यह बात। शादी या मतदान के मापदंड के आधार पर भले ही बालिग कहलाने की उम्र 18 वर्ष मानी जाये और इसे संशोधित नहीं किया जाये, लेकिन अपराधी को नाबालिग होने का लाभ मिलना कत्तई न्यायोचित नहीं है। नाबालिग की परिभाषा देश और समाज के लिए समीचीन हो सकती है, किन्तु अपराध के मामलों में भारतीय दंड संहिता में संशोधन किया जाकर 'नाबालिग' का प्रावधान समाप्त किया जाना समय की मांग है। जो शख्स किशोरावस्था की मासूम उम्र में ऐसे भीषण अपराध कर सकता है वह बड़ा होकर क्या-क्या गुल खिला सकता है- इसकी कल्पना की जा सकती है।  

इस जघन्य अपराध-कांड में सातवां अपराधी बाद में जुड़ा है। अख़बारों एवं TV News के अनुसार इस सातवें अपराधी के वकील ने निम्नानुसार कथन किया है -
1)  "न्यायाधीश ने सरकार के दबाव के कारण ऐसा फैसला दिया है। सज़ा न्यायोचित नहीं है। यदि दो माह तक ऐसा अपराध देश में कहीं नहीं होता है तो हम अपील नहीं करेंगे। 
2) यदि मेरी लड़की किसी लड़के के साथ रात को बाहर जाती तो मैं उसे ज़िन्दा  जला देता। 

कथन न. 1 के अनुसार यह वकील एक गैर- जिम्मेदार और पागलनुमा व्यक्ति तो है ही साथ ही यदि और कहीं ऐसा अपराध नहीं होता है तो वह अपनी बात सिद्ध करने के लिए अपने ही घर में ऐसा अपराध-कांड करवा सकता है। 
कथन न. 2 के अनुसार यह क्रूर एवं हिंसक पशु के समान है।  

दोनों कथनों के आधार पर माननीय न्यायालय को स्व-प्रसंज्ञान लेकर न्यायालय की अवमानना के कारण  तथा पशुतापूर्ण, ग़ैरज़िम्मेदाराना  वक्तव्य के लिए इसे सींखचों के पीछे भेज दिया जाना चाहिये। 


Comments

Popular posts from this blog

श्राद्ध (लघुकथा)

अभिजीत तन्मय हो कर वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों को खाना खिला रहा था। परोसगारी में आश्रम का एक कर्मचारी राघव भी उसकी मदद कर रहा था।  "हाँ जी, आ जाइये।" -दरवाज़े पर एक व्यक्ति को खड़ा देख राघव ने कहा।   अभिजीत ने पलट कर देखा, उसका चचेरा भाई परेश आया था।  "भाई साहब, भाभी ने मुझे बताया कि आप यहाँ हैं, जबकि मैंने पहले ही आपको सूचित कर दिया था कि आज सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध है और मेरे यहाँ ब्राह्मण-भोज होगा। आपको भी भाभी के साथ मैंने अपने यहाँ निमंत्रित किया था न! मैं आपको लेने आया हूँ।" -परेश आते ही बोला।  "परेश, तुम उन पूर्वजों की शांति के लिए यह श्राद्ध करते हो, जिन्हें तुमने नहीं देखा, जबकि चाचा जी को वृद्धावस्था में अकेले छोड़ कर तुम अपने बीवी-बच्चों के साथ पृथक फ्लैट में रहते हो। क्या यह युक्तिसंगत है?... इन बुज़ुर्गों को देख रहे हो परेश? इनमें से कुछ लोग तो अपनी संतान के दुर्व्यवहार के कारण यहाँ हैं और कुछ को उनकी औलादों ने ही यहाँ छोड़ रखा है। ..." परेश और राघव चुपचाप खड़े अभिजीत को सुन रहे थे। अभिजीत ने कहना जारी रखा- "इन लोगों के न रहने पर इनकी औलादें द...

विनम्र श्रद्धांजलि !

    चींटियों के झुण्ड की तरह उमड़ता जन-सैलाब! प्रशासन भी आखिर संभाले तो कैसे, इस अंधी आस्था को? कुछ लोग इसमें शामिल होकर मोक्ष प्राप्त कर ही लेते हैं, अपने पीछे रोते-बिलखते निकट संबंधियों को छोड़ कर।… और धर्मांध लोगों को प्रेरित करने वाले निर्मोही तथाकथित संत और कथावाचकों ( निर्मोही इसलिए कि वह तो तथाकथित रूप से मोह-माया छोड़ जो चुके हैं ) के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती। वैसे भी वह कानों से ज़्यादा काम नहीं लेते, केवल उनकी जिव्हा चलती है। तो... जाते रहो धर्मान्ध मोक्ष-लाभार्थियों, ऐसी भगदड़ का हिस्सा बन कर मोक्ष पाने के लिए। परलोक सुधरेगा या नहीं, यह तो ईश्वर ही जाने, इहलोक ज़रूर बिगड़ जाएगा। मृतात्माओं को हम सभी की अश्रुपूरित श्रद्धांजलि 🙏🏼!

मुक्तक

                                                                                         मुक्तक            प्रभु से मेरी आरज़ू -                                                 रोटी मिले , कपड़ा मिले , छत मिले हर एक सिर को ,                                                माथे   पर...