"मैडम जी, मैं आपसे ज़्यादा सुन्दर हूँ न?" "यह किसने बोला तुमसे?" "जी, साहब कह रहे थे।" मैडम जी ने घूर कर देखा काम वाली बाई को और फिर शीशे के पास जा कर खुद को देखा। उल्लेखनीय यह नहीं है कि उस दिन साहब के साथ क्या गुज़री, हाँ, अगले दिन काम वाली बाई को घर से ज़रूर निकाल दिया गया। जो हुआ सो हुआ, हैरानी इस बात की है कि लोग सच को बर्दाश्त क्यों नहीं कर पाते 😜 । ******* © 2026 गजेन्द्र भट्ट 'हृदयेश' | सर्वाधिकार सुरक्षित।