Skip to main content

फेरी वाला (हास्य-व्यंग्य)




प्रातः बिस्तर से उठा ही था कि फेरी वाले की आवाज़ आई। अस्पष्ट होने से उसकी पूरी हांक समझ में नहीं आई, केवल बाद के दो शब्द सुनाई दे रहे थे - ".......ले लो, .......ले लो।"

क्या बेच रहा है, जानने के लिए उठ कर बाहर आया। उसे रोक कर पूछा- "क्या बेच रहे हो भाई?"

"अरे साहब, बेचेंगे तो तब न, जब कोई खरीदार हो! हम तो फ्री में दे रहे हैं, फिर भी कोई नहीं ले रहा। आप ही ले लो साहब!" -फेरी वाले ने जवाब में कहा।

"केजरीवाल जी ने भेजा है क्या?"

"अरे नहीं साहब, कॉन्ग्रेस आलाकमान से आया हूँ।"

"ओह, तो क्या दे रहे हो भाई?"

"कॉन्ग्रेस अध्यक्ष का पद। ले लो साहब!" -बेहद आजिज़ी के स्वर में वह बोला।


क्या करता मैं, आप ही बताइये!... भई, मैंने भी मना कर दिया- “नहीं चाहिए भाई, आगे जा कर पूछो।”


*****


Comments

  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल बुधवार (28-09-2022) को "शीत का होने लगा अब आगमन" (चर्चा-अंक 4566) पर भी होगी।
    --
    कृपया कुछ लिंकों का अवलोकन करें और सकारात्मक टिप्पणी भी दें।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    --
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार आदरणीय डॉ. शास्त्री 'मयङ्क' जी!

      Delete
  2. बहुत ही सटीक व्यंग। इतने बुरे दिन किसी पार्टी के न आए।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हा हा... सही है। धन्यवाद ज्योति जी!

      Delete
  3. लाजवाब व्यंग्य । हाल तो सच में यही है ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी, संगीता जी! आभार आपका!

      Delete
  4. Replies
    1. बहुत आभार आपका अनीता जी!

      Delete
  5. वाह !!!
    लाजवाब 👌👌

    ReplyDelete
  6. बहुत बढियां अभिव्यक्ति

    ReplyDelete
  7. वाह! गहरा कटाक्ष

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

श्राद्ध (लघुकथा)

अभिजीत तन्मय हो कर वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों को खाना खिला रहा था। परोसगारी में आश्रम का एक कर्मचारी राघव भी उसकी मदद कर रहा था।  "हाँ जी, आ जाइये।" -दरवाज़े पर एक व्यक्ति को खड़ा देख राघव ने कहा।   अभिजीत ने पलट कर देखा, उसका चचेरा भाई परेश आया था।  "भाई साहब, भाभी ने मुझे बताया कि आप यहाँ हैं, जबकि मैंने पहले ही आपको सूचित कर दिया था कि आज सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध है और मेरे यहाँ ब्राह्मण-भोज होगा। आपको भी भाभी के साथ मैंने अपने यहाँ निमंत्रित किया था न! मैं आपको लेने आया हूँ।" -परेश आते ही बोला।  "परेश, तुम उन पूर्वजों की शांति के लिए यह श्राद्ध करते हो, जिन्हें तुमने नहीं देखा, जबकि चाचा जी को वृद्धावस्था में अकेले छोड़ कर तुम अपने बीवी-बच्चों के साथ पृथक फ्लैट में रहते हो। क्या यह युक्तिसंगत है?... इन बुज़ुर्गों को देख रहे हो परेश? इनमें से कुछ लोग तो अपनी संतान के दुर्व्यवहार के कारण यहाँ हैं और कुछ को उनकी औलादों ने ही यहाँ छोड़ रखा है। ..." परेश और राघव चुपचाप खड़े अभिजीत को सुन रहे थे। अभिजीत ने कहना जारी रखा- "इन लोगों के न रहने पर इनकी औलादें द...

विनम्र श्रद्धांजलि !

    चींटियों के झुण्ड की तरह उमड़ता जन-सैलाब! प्रशासन भी आखिर संभाले तो कैसे, इस अंधी आस्था को? कुछ लोग इसमें शामिल होकर मोक्ष प्राप्त कर ही लेते हैं, अपने पीछे रोते-बिलखते निकट संबंधियों को छोड़ कर।… और धर्मांध लोगों को प्रेरित करने वाले निर्मोही तथाकथित संत और कथावाचकों ( निर्मोही इसलिए कि वह तो तथाकथित रूप से मोह-माया छोड़ जो चुके हैं ) के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती। वैसे भी वह कानों से ज़्यादा काम नहीं लेते, केवल उनकी जिव्हा चलती है। तो... जाते रहो धर्मान्ध मोक्ष-लाभार्थियों, ऐसी भगदड़ का हिस्सा बन कर मोक्ष पाने के लिए। परलोक सुधरेगा या नहीं, यह तो ईश्वर ही जाने, इहलोक ज़रूर बिगड़ जाएगा। मृतात्माओं को हम सभी की अश्रुपूरित श्रद्धांजलि 🙏🏼!

मुक्तक

                                                                                         मुक्तक            प्रभु से मेरी आरज़ू -                                                 रोटी मिले , कपड़ा मिले , छत मिले हर एक सिर को ,                                                माथे   पर...