Skip to main content

दलित वर्ग - सामाजिक सोच व चेतना

  

 'दलित वर्ग एवं सामाजिक सोच'- संवेदनशील यह मुद्दा मेरे आज के आलेख का विषय है। 

मेरा मानना है कि दलित वर्ग स्वयं अपनी ही मानसिकता से पीड़ित है। आरक्षण तथा अन्य सभी साधन- सुविधाओं का अपेक्षाकृत अधिक उपभोग कर रहा दलित वर्ग अब वंचित कहाँ रह गया है? हाँ, कतिपय राजनेता अवश्य उन्हें स्वार्थवश भ्रमित करते रहते हैं। जहाँ तक आरक्षण का प्रश्न है, कुछ बुद्धिजीवी दलित भी अब तो आरक्षण जैसी व्यवस्थाओं को अनुचित मानने लगे हैं। आरक्षण के विषय में कहा जा सकता है कि यह एक विवादग्रस्त बिन्दु है। लेकिन इस सम्बन्ध में दलित व सवर्ण समाज तथा राजनीतिज्ञ, यदि मिल-बैठ कर, निजी स्वार्थ से ऊपर उठ कर कुछ विवेकपूर्ण दृष्टि अपनाएँ तो सम्भवतः विकास में समानता की स्थिति आने तक चरणबद्ध तरीके से आरक्षण में कमी की जा कर अंततः उसे समाप्त किया जा सकता है। 

दलित वर्ग एवं सवर्ण समाज, दोनों को ही अभी तक की अपनी संकीर्ण सोच के दायरे से बाहर निकलना होगा। सवर्णों में कोई अपराधी मनोवृत्ति का अथवा विक्षिप्त व्यक्ति ही दलितों के प्रति किसी तरह का भेद-भाव करता है। भेदभाव करने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से धिक्कारा जाने व कठोर दण्ड पाने के योग्य है। हमें मिल कर प्रयास करना होगा कि देश में समाज-सुधार के क्षेत्र में महामना मदन मोहन मालवीय तथा स्वामी दयानन्द सरस्वती, जैसे समाज-सुधारकों के योगदान को हम व्यर्थ न जाने दें। 

दलित वर्ग भी अपनी हीनभावना की मानसिकता से यदि पीछे नहीं हटा तो शायद वर्णभेद को समाप्त करना कभी सम्भव नहीं हो सकेगा और फलतः हमारा यह हिन्दू समाज बिखरा-बिखरा ही रहेगा। हम इस समस्या को निम्नाङ्कित छोटे से दृष्टान्त से समझें। 


एक लड़की और एक लड़के के मध्य वार्तालाप :-

लड़की लड़के पर आरोप लगाती है- "तुम मुझे क्यों घूर रहे हो?'

"मैं तुम्हें नहीं घूर रहा,  तुम्हारे पीछे होल्डिंग पर लगे विज्ञापन को देख रहा हूँ।"

"अभी नहीं, तो बाद में देखोगे।"

"मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है।"

"इरादा बनते क्या देर लगती है? तुम लड़के होते ही ऐसे हो।"

"मैं वैसा लड़का नहीं हूँ।"

"यहाँ भीड़ है। कभी अकेली मिल जाऊँगी, तब तो घूरोगे भी और छेड़ोगे भी।"

"अरे बाबा, बस करो मेरी माँ! बख़्शो मुझे।"... और लड़का वहाँ से भाग छूटता है, समझ लेता है कि कुछ लड़कियों की मानसिकता ही ऐसी होती है।

वार्तालाप समाप्त। 


यह दृष्टान्त दलित वर्ग के उन लोगों पर लागू होता है, जो वृथा ही यह भ्रम पाले रहते हैं कि सवर्ण उन को हेय दृष्टि से देखते हैं। 

मेरे दलित भाइयों, राजनीति के कुचक्र को पहचानने का प्रयास करो और अपनी कुण्ठा से बाहर निकलो। आप लोग दलित नहीं हो, हममें से ही हो। अच्छी तरह से समझ लो, ईश्वर ने हम सब को समान रूप से इस संसार में भेजा है।


*******




Comments

Popular posts from this blog

श्राद्ध (लघुकथा)

अभिजीत तन्मय हो कर वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों को खाना खिला रहा था। परोसगारी में आश्रम का एक कर्मचारी राघव भी उसकी मदद कर रहा था।  "हाँ जी, आ जाइये।" -दरवाज़े पर एक व्यक्ति को खड़ा देख राघव ने कहा।   अभिजीत ने पलट कर देखा, उसका चचेरा भाई परेश आया था।  "भाई साहब, भाभी ने मुझे बताया कि आप यहाँ हैं, जबकि मैंने पहले ही आपको सूचित कर दिया था कि आज सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध है और मेरे यहाँ ब्राह्मण-भोज होगा। आपको भी भाभी के साथ मैंने अपने यहाँ निमंत्रित किया था न! मैं आपको लेने आया हूँ।" -परेश आते ही बोला।  "परेश, तुम उन पूर्वजों की शांति के लिए यह श्राद्ध करते हो, जिन्हें तुमने नहीं देखा, जबकि चाचा जी को वृद्धावस्था में अकेले छोड़ कर तुम अपने बीवी-बच्चों के साथ पृथक फ्लैट में रहते हो। क्या यह युक्तिसंगत है?... इन बुज़ुर्गों को देख रहे हो परेश? इनमें से कुछ लोग तो अपनी संतान के दुर्व्यवहार के कारण यहाँ हैं और कुछ को उनकी औलादों ने ही यहाँ छोड़ रखा है। ..." परेश और राघव चुपचाप खड़े अभिजीत को सुन रहे थे। अभिजीत ने कहना जारी रखा- "इन लोगों के न रहने पर इनकी औलादें द...

विनम्र श्रद्धांजलि !

    चींटियों के झुण्ड की तरह उमड़ता जन-सैलाब! प्रशासन भी आखिर संभाले तो कैसे, इस अंधी आस्था को? कुछ लोग इसमें शामिल होकर मोक्ष प्राप्त कर ही लेते हैं, अपने पीछे रोते-बिलखते निकट संबंधियों को छोड़ कर।… और धर्मांध लोगों को प्रेरित करने वाले निर्मोही तथाकथित संत और कथावाचकों ( निर्मोही इसलिए कि वह तो तथाकथित रूप से मोह-माया छोड़ जो चुके हैं ) के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती। वैसे भी वह कानों से ज़्यादा काम नहीं लेते, केवल उनकी जिव्हा चलती है। तो... जाते रहो धर्मान्ध मोक्ष-लाभार्थियों, ऐसी भगदड़ का हिस्सा बन कर मोक्ष पाने के लिए। परलोक सुधरेगा या नहीं, यह तो ईश्वर ही जाने, इहलोक ज़रूर बिगड़ जाएगा। मृतात्माओं को हम सभी की अश्रुपूरित श्रद्धांजलि 🙏🏼!

मुक्तक

                                                                                         मुक्तक            प्रभु से मेरी आरज़ू -                                                 रोटी मिले , कपड़ा मिले , छत मिले हर एक सिर को ,                                                माथे   पर...