Skip to main content

कोरोना पर विजय


   कोरोना से कैसे जीत सकेंगे ?.... शासन को मेरा सुझाव - मुख्य बिन्दु :-


1) चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य-कर्मियों तथा पुलिस-कर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें सभी उपकरण व सुविधाएँ दी जाएँ क्योंकि एक चिकित्सक सौ व्यक्तियों को व एक पुलिस-कर्मी दस व्यक्तियों को संक्रमण से बचा सकता है। यह दोनों वर्ग जी-जान से अपने कार्य-क्षेत्र में जूझ रहे हैं। राजनीति व धर्म दोनों को एक ओर रखा जा कर दोनों वर्गों के कार्य में व्यवधान डालने का प्रयास करने वालों को तुरंत कठोर दण्ड दिया जाये। 

2) दुग्ध-उत्पादकों तथा अन्य खाद्य व जीवनोपयोगी आवश्यक पदार्थों के उत्पादकों के उत्पादन उनसे क्रय किये जा कर जनता को उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था की जावे। इस कार्य की सही पालना हो, इस बात का कठोरता से सुपरविज़न किया जावे। 
3) लॉक डाउन की अवधि आवश्यक रूप से और आगे बढ़ाई जावे और इसकी सख्ती से पालना कराई जावे। 

यह असम्भव नहीं है, यदि सरकार अपनी पूरी इच्छा-शक्ति से इस पर अमल करेगी तो कोरोना (कोविड-19) समूल रूप से नष्ट हो सकेगा।

Comments

  1. बढ़िया सुझाव हैं आदरणीय सर | प्रशासन को और भी मुस्तैद होने की जरूरत है |

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

"ऐसा क्यों" (लघुकथा)

                                   “Mother’s day” के नाम से मनाये जा रहे इस पुनीत पर्व पर मेरी यह अति-लघु लघुकथा समर्पित है समस्त माताओं को और विशेष रूप से उन बालिकाओं को जो क्रूर हैवानों की हवस का शिकार हो कर कभी माँ नहीं बन पाईं, असमय ही काल-कवलित हो गईं। ‘ऐसा क्यों’ आकाश में उड़ रही दो चीलों में से एक जो भूख से बिलबिला रही थी, धरती पर पड़े मानव-शरीर के कुछ लोथड़ों को देख कर नीचे लपकी। उन लोथड़ों के निकट पहुँचने पर उन्हें छुए बिना ही वह वापस अपनी मित्र चील के पास आकाश में लौट आई। मित्र चील ने पूछा- “क्या हुआ,  तुमने कुछ खाया क्यों नहीं ?” “वह खाने योग्य नहीं था।”- पहली चील ने जवाब दिया। “ऐसा क्यों?” “मांस के वह लोथड़े किसी बलात्कारी के शरीर के थे।” -उस चील की आँखों में घृणा थी।              **********

श्राद्ध (लघुकथा)

अभिजीत तन्मय हो कर वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों को खाना खिला रहा था। परोसगारी में आश्रम का एक कर्मचारी राघव भी उसकी मदद कर रहा था।  "हाँ जी, आ जाइये।" -दरवाज़े पर एक व्यक्ति को खड़ा देख राघव ने कहा।   अभिजीत ने पलट कर देखा, उसका चचेरा भाई परेश आया था।  "भाई साहब, भाभी ने मुझे बताया कि आप यहाँ हैं, जबकि मैंने पहले ही आपको सूचित कर दिया था कि आज सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध है और मेरे यहाँ ब्राह्मण-भोज होगा। आपको भी भाभी के साथ मैंने अपने यहाँ निमंत्रित किया था न! मैं आपको लेने आया हूँ।" -परेश आते ही बोला।  "परेश, तुम उन पूर्वजों की शांति के लिए यह श्राद्ध करते हो, जिन्हें तुमने नहीं देखा, जबकि चाचा जी को वृद्धावस्था में अकेले छोड़ कर तुम अपने बीवी-बच्चों के साथ पृथक फ्लैट में रहते हो। क्या यह युक्तिसंगत है?... इन बुज़ुर्गों को देख रहे हो परेश? इनमें से कुछ लोग तो अपनी संतान के दुर्व्यवहार के कारण यहाँ हैं और कुछ को उनकी औलादों ने ही यहाँ छोड़ रखा है। ..." परेश और राघव चुपचाप खड़े अभिजीत को सुन रहे थे। अभिजीत ने कहना जारी रखा- "इन लोगों के न रहने पर इनकी औलादें द...

विनम्र श्रद्धांजलि !

    चींटियों के झुण्ड की तरह उमड़ता जन-सैलाब! प्रशासन भी आखिर संभाले तो कैसे, इस अंधी आस्था को? कुछ लोग इसमें शामिल होकर मोक्ष प्राप्त कर ही लेते हैं, अपने पीछे रोते-बिलखते निकट संबंधियों को छोड़ कर।… और धर्मांध लोगों को प्रेरित करने वाले निर्मोही तथाकथित संत और कथावाचकों ( निर्मोही इसलिए कि वह तो तथाकथित रूप से मोह-माया छोड़ जो चुके हैं ) के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती। वैसे भी वह कानों से ज़्यादा काम नहीं लेते, केवल उनकी जिव्हा चलती है। तो... जाते रहो धर्मान्ध मोक्ष-लाभार्थियों, ऐसी भगदड़ का हिस्सा बन कर मोक्ष पाने के लिए। परलोक सुधरेगा या नहीं, यह तो ईश्वर ही जाने, इहलोक ज़रूर बिगड़ जाएगा। मृतात्माओं को हम सभी की अश्रुपूरित श्रद्धांजलि 🙏🏼!