Skip to main content

डायरी के पन्नों से..."मेरे आँगन में धूप नहीं आती..."


    समर्पित है मेरी यह कविता, CRPF के उन वीर जवानों को, जो फरवरी, 2019 में पुलवामा (कश्मीर) में पाकिस्तानी आतंककारियों के द्वारा प्रशिक्षित एक स्थानीय गद्दार के आत्मघाती हमले की चपेट में आकर काल-कवलित हो गये; जो चले गए यह कसक लेकर कि काश, जाने से पहले कुछ पापियों को ऊपर पहुँचा पाते!



                                                 

'मेरे आँगन में धूप नहीं आती...'

  

मेरे आँगन के छोटे-बड़े पौधे

जिन्हें लगाया है

पल्लवित किया है

मेरे परिवार ने,

बड़े जतन से,

जो दे रहे हैं

मुझे जीवन

चिन्ताविहीन हूँ

कि वह जी रहे हैं

मेरे लिए।

वह जी रहे हैं मेरे लिए,

पर उन्हें भी तो चाहिए

मेरा

प्यार,

दुलार

और संरक्षण।

मैं नहीं दे रहा

जो उन्हें चाहिए,

मुझे तो

बस उन्हीं से चाहिए,

अपेक्षा है

तो उन ही से।

अपनी पंगुता पर,

अपनी विवशता पर,

झुंझलाता हूँ जब,

तो

दोषी ठहराता हूँ

दूर गगन के

बादलों को।

हाँ,

दोषी हैं वह भी,

ढँक लेते हैं

सूरज को

और

नहीं मिल पाती

धूप,

मेरे आँगन के पौधों को।

कुम्हला जाते हैं

मेरे पौधे,

गिर जाते हैं कभी-कभी

सूख कर धरती पर।

नहीं देख पाता लेकिन,

नहीं सूझता मुझे

कि कटवा फैंकूँ

मेरे ही आँगन में

पल रही ,

पनप रही,

कँटीली झाड़ियों को,

फल-पुष्प विहीन पेड़ों को,

जो

धूप नहीं आने देते

मेरे पौधों पर।

गिराते हैं उन पर,

उन्हें नष्ट करने के लिए,

कभी काँटे,

तो कभी

भारी-भारी

टहनियाँ।

... और मैं

विवश हूँ

धृतराष्ट्र की तरह।

बस,

शिकायत करता हूँ-

'मेरे आँगन में धूप नहीं आती...

मेरे आँगन में धूप नहीं आती।'


            *****

    

Comments

Popular posts from this blog

श्राद्ध (लघुकथा)

अभिजीत तन्मय हो कर वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों को खाना खिला रहा था। परोसगारी में आश्रम का एक कर्मचारी राघव भी उसकी मदद कर रहा था।  "हाँ जी, आ जाइये।" -दरवाज़े पर एक व्यक्ति को खड़ा देख राघव ने कहा।   अभिजीत ने पलट कर देखा, उसका चचेरा भाई परेश आया था।  "भाई साहब, भाभी ने मुझे बताया कि आप यहाँ हैं, जबकि मैंने पहले ही आपको सूचित कर दिया था कि आज सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध है और मेरे यहाँ ब्राह्मण-भोज होगा। आपको भी भाभी के साथ मैंने अपने यहाँ निमंत्रित किया था न! मैं आपको लेने आया हूँ।" -परेश आते ही बोला।  "परेश, तुम उन पूर्वजों की शांति के लिए यह श्राद्ध करते हो, जिन्हें तुमने नहीं देखा, जबकि चाचा जी को वृद्धावस्था में अकेले छोड़ कर तुम अपने बीवी-बच्चों के साथ पृथक फ्लैट में रहते हो। क्या यह युक्तिसंगत है?... इन बुज़ुर्गों को देख रहे हो परेश? इनमें से कुछ लोग तो अपनी संतान के दुर्व्यवहार के कारण यहाँ हैं और कुछ को उनकी औलादों ने ही यहाँ छोड़ रखा है। ..." परेश और राघव चुपचाप खड़े अभिजीत को सुन रहे थे। अभिजीत ने कहना जारी रखा- "इन लोगों के न रहने पर इनकी औलादें द...

विनम्र श्रद्धांजलि !

    चींटियों के झुण्ड की तरह उमड़ता जन-सैलाब! प्रशासन भी आखिर संभाले तो कैसे, इस अंधी आस्था को? कुछ लोग इसमें शामिल होकर मोक्ष प्राप्त कर ही लेते हैं, अपने पीछे रोते-बिलखते निकट संबंधियों को छोड़ कर।… और धर्मांध लोगों को प्रेरित करने वाले निर्मोही तथाकथित संत और कथावाचकों ( निर्मोही इसलिए कि वह तो तथाकथित रूप से मोह-माया छोड़ जो चुके हैं ) के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती। वैसे भी वह कानों से ज़्यादा काम नहीं लेते, केवल उनकी जिव्हा चलती है। तो... जाते रहो धर्मान्ध मोक्ष-लाभार्थियों, ऐसी भगदड़ का हिस्सा बन कर मोक्ष पाने के लिए। परलोक सुधरेगा या नहीं, यह तो ईश्वर ही जाने, इहलोक ज़रूर बिगड़ जाएगा। मृतात्माओं को हम सभी की अश्रुपूरित श्रद्धांजलि 🙏🏼!

मुक्तक

                                                                                         मुक्तक            प्रभु से मेरी आरज़ू -                                                 रोटी मिले , कपड़ा मिले , छत मिले हर एक सिर को ,                                                माथे   पर...