Skip to main content

'कुत्ते की पूँछ' (हास्य-व्यंग्य)

                                                                   


जानकारी मिली कि कोरोना का प्रकोप थोड़ा मंदा हुआ है, तो अपने मित्र, विमलेश से मिलने की प्रबल इच्छा हो आने से पहुँच गया एक दिन उनके घर। 

  मेरे सद्भावी मित्र परेशान न हों, मैंने बाकायदा मास्क लगा रखा था और हर राह चलते शख़्स से छः-सात फ़ीट की दूरी बनाये रखते हुए सर्पाकार गति से चलते हुए विमलेश के घर तक की एक किलोमीटर की दूरी तय की थी। 

  विमलेश के वहाँ पहुँचा तो उनके घर का दरवाज़ा संयोग से खुला मिला। भीतर जा कर देखा, वह महाशय अपने सिर को एक हाथ पर टिकाये कुर्सी पर उदास बैठे थे। मुझे देख कर सामने रखी एक अन्य कुर्सी पर बैठने का इशारा करते हुए फीकी हँसी के साथ बोले- “आओ भाई, अच्छे आये तुम!”

“क्या हुआ विमलेश जी, भाभी से झगड़ा हो गया या वह मायके गई हुई हैं?” -मैंने मुस्कराते हुए पूछा। 

“नहीं यार, ऐसा कुछ भी नहीं है। वह तो अपने रूम में बैठी स्वैटर बुन रही हैं।”

“तो फिर यूँ मुँह लटकाये क्यों बैठे हो? अगर दूध नहीं है घर में तो चिन्ता न करो, मैं चाय पी कर आया हूँ।”

 “अरे नहीं भाई, बात कुछ और ही है। मेरा कुत्ता कहीं चला गया है।”

“ओह, यह तो बहुत बुरा हुआ। लेकिन कहाँ गया होगा वह? कुत्ते को तुम बहुत प्यार करते होगे न?” -मैंने अपनी समझ से सहानुभूति दिखाई। 

 “प्यार-वार तो ठीक है, लेकिन मसला कुछ और है।” -गहरी नज़र से मेरी ओर देखते हुए विमलेश ने बात जारी रखी- “दरअसल मैं एक प्रयोग कर रहा था।” 

 मैंने प्रश्नसूचक निगाह उन पर डाली तो वह पुनः बोले- “मैं उसकी पूँछ सीधी करने की कोशिश कर रहा था।”

“वह कैसे?” -हँसी रोक कर मैंने पूछा। 

“प्लास्टिक का एक पाइप खरीद कर लाया था और उसमें उसकी पूँछ डाल रखता था।”

“फिर? कब से कर रहे थे ऐसा?” -एक साथ दो प्रश्न दागे मैंने। 

“कोरोना-काल में रोज़ाना आठ-दस घंटे तक पाइप पहनाये रखता था उसकी पूँछ पर, लेकिन उसकी पूँछ थी कि कम्बख्त सीधी होने का नाम ही नहीं ले रही थी।”

 “ओह, तो इसी से परेशान हो कर भाग गया होगा वह।” -मैंने ठहाका लगाया, फिर बात पूरी की- “तुम भी ना, अजीब आदमी हो! भले मानस, कुत्ते की पूँछ कभी सीधी हो सकती है क्या?”

 “क्यों नहीं हो सकती? मैं एक नया कुत्ता लाऊँगा और फिर कोशिश करूँगा। फिर भी सफल नहीं हुआ तो उसके कोई इंजेक्शन-विन्जेक्शन लगवाउँगा। कहते हैं न, ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’।”

 अब भला क्या कहता मैं? बस, उस महान दार्शनिक का मुँह ताकता रहा। सोचने लगा, ‘अगर यह सम्भव हो पाता तो दुनिया की कई समस्याएं आसानी से नहीं सुलझ जातीं?’


                                                                    *********


Comments

  1. सादर नमस्कार ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार (12-1-21) को "कैसे बचे यहाँ गौरय्या" (चर्चा अंक-3944) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है।
    --
    कामिनी सिन्हा



    ReplyDelete
  2. मेरी इस सहज-सामान्य हास्य-व्यंग्य रचना को सम्मान देने के लिए आपका आभारी हूँ आ. कामिनी जी!

    ReplyDelete
  3. ये कुछ बेपूछ वाले भी जाने पूछ वालों जैसी हरकत क्यों कर बैठते हैं?
    हर प्रकार की जीव यहीं मिल जाते हैं, ज्यादा दूर ढूढ़ने की जरुरत नहीं होती उन्हें

    बहुत खूब!

    ReplyDelete
    Replies
    1. सही कहा महोदया आपने! पूँछ वाले तो बेचारे पूँछ वाले हैं, किन्तु कुछ बेपूँछे पूँछ वालों से अधिक जाहिल होते हैं😊।

      Delete
  4. वाह!!
    मजेदार हास्य व्यंग।

    ReplyDelete
  5. आपका बहुत-बहुत शुक्रिया सुधा जी!

    ReplyDelete
  6. आपकी लिखी ये मजेदार रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज शुक्रवार 30 जुलाई 2021 शाम 5.00 बजे साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    ReplyDelete
    Replies
    1. अभिभूत हूँ आपके इस 'सांध्य दैनिक मुखरित मौन' के सुन्दर पटल पर अपनी रचना को आप द्वारा स्थान दिये जाने से ! मेरा आभार स्वीकारें महोदया!

      Delete
  7. 😀😀😀👌👌
    लगता है कोरोना ने माननीय विमलेश जी की बुद्धि पर भीषण आघात कर दिया, तभी उन्हें कुत्ते की पूंछ सीधी करने जैसे अनर्गल शोध की सूझी। सदियां गुज़र गई, इस महान पराक्रम का दम किसी में भी नहीं रहा!!!!
    रोचक बतरस । हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई आपको रोचक पोस्ट के लिए 🙏🙏🙏🌷🙏🙏💐😕

    ReplyDelete
    Replies
    1. हा हा हा... मेरी इस कहानी के पात्र 'विमलेश जी' को धिक्कारने से पहले आपको ज़रा भी मुलाहिजा नहीं हुआ इस बात का कि काल्पनिक ही सही, कहानीकार यानी कि मैंने उसे अपने मित्र का दर्जा दिया था? कुछ तो नरमी बरततीं आप 😏! बहरहाल, आपको फिर भी शुक्रिया तो अदा करूँगा ही😊।

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

श्राद्ध (लघुकथा)

अभिजीत तन्मय हो कर वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों को खाना खिला रहा था। परोसगारी में आश्रम का एक कर्मचारी राघव भी उसकी मदद कर रहा था।  "हाँ जी, आ जाइये।" -दरवाज़े पर एक व्यक्ति को खड़ा देख राघव ने कहा।   अभिजीत ने पलट कर देखा, उसका चचेरा भाई परेश आया था।  "भाई साहब, भाभी ने मुझे बताया कि आप यहाँ हैं, जबकि मैंने पहले ही आपको सूचित कर दिया था कि आज सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध है और मेरे यहाँ ब्राह्मण-भोज होगा। आपको भी भाभी के साथ मैंने अपने यहाँ निमंत्रित किया था न! मैं आपको लेने आया हूँ।" -परेश आते ही बोला।  "परेश, तुम उन पूर्वजों की शांति के लिए यह श्राद्ध करते हो, जिन्हें तुमने नहीं देखा, जबकि चाचा जी को वृद्धावस्था में अकेले छोड़ कर तुम अपने बीवी-बच्चों के साथ पृथक फ्लैट में रहते हो। क्या यह युक्तिसंगत है?... इन बुज़ुर्गों को देख रहे हो परेश? इनमें से कुछ लोग तो अपनी संतान के दुर्व्यवहार के कारण यहाँ हैं और कुछ को उनकी औलादों ने ही यहाँ छोड़ रखा है। ..." परेश और राघव चुपचाप खड़े अभिजीत को सुन रहे थे। अभिजीत ने कहना जारी रखा- "इन लोगों के न रहने पर इनकी औलादें द...

विनम्र श्रद्धांजलि !

    चींटियों के झुण्ड की तरह उमड़ता जन-सैलाब! प्रशासन भी आखिर संभाले तो कैसे, इस अंधी आस्था को? कुछ लोग इसमें शामिल होकर मोक्ष प्राप्त कर ही लेते हैं, अपने पीछे रोते-बिलखते निकट संबंधियों को छोड़ कर।… और धर्मांध लोगों को प्रेरित करने वाले निर्मोही तथाकथित संत और कथावाचकों ( निर्मोही इसलिए कि वह तो तथाकथित रूप से मोह-माया छोड़ जो चुके हैं ) के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती। वैसे भी वह कानों से ज़्यादा काम नहीं लेते, केवल उनकी जिव्हा चलती है। तो... जाते रहो धर्मान्ध मोक्ष-लाभार्थियों, ऐसी भगदड़ का हिस्सा बन कर मोक्ष पाने के लिए। परलोक सुधरेगा या नहीं, यह तो ईश्वर ही जाने, इहलोक ज़रूर बिगड़ जाएगा। मृतात्माओं को हम सभी की अश्रुपूरित श्रद्धांजलि 🙏🏼!

मुक्तक

                                                                                         मुक्तक            प्रभु से मेरी आरज़ू -                                                 रोटी मिले , कपड़ा मिले , छत मिले हर एक सिर को ,                                                माथे   पर...