Skip to main content

कैसी धर्म-निष्ठा है यह …



   भारत में आतंकवाद का साया ! आतंक का पर्याय 'रामपाल' ! सद्दाम, लादेन, दाऊद इब्राहिम और आई एस का बगदादी- यह सभी नाम बौने हो गए हैं हिसार (हरियाणा) में रामपाल के दुस्साहस के आगे। जो हरकतें रामपाल और उसके मदान्ध अनुयायी कर रहे हैं उन्हें अभी तक बर्दाश्त क्यों किया गया है, यह बात अब सब जान चुके हैं। पचास हजार लोगों का जमावड़ा रामपाल की सुरक्षा में जमा हो गया है। क्या यह सब लोग आकाश से कूद कर अचानक आ गए वहां ? रामपाल से अधिक बड़े गुनहगार इसको संरक्षण देने वाले राजनीतिज्ञ हैं। देश का दुर्भाग्य है कि राजनीति अपराधियों को पैदा करती है, पनपाती है और अंत में विवश होकर उनको समाप्त भी वही करती है, लेकिन इस दौरान कई बेगुनाहों को जो कुछ भुगतना पड़ता है उसका क्या ! रामपाल की गिरफ़्तारी की जो प्रक्रिया अब होने जा रही है उसकी क्रियान्विति में कर्तव्य-निर्वाह कर रहे जवानों का जो खून बहेगा, उसका उत्तरदायी कौन होगा ? किसी के पास कोई जवाब नहीं इसका।आखिर ऐसे पाखंडियों के छलावे में आकर भोले-भाले (मूर्ख) लोग क्या हाँसिल कर रहे हैं ? उनका परलोक तो नहीं सुधर रहा, हाँ, इहलोक ज़रूर बिगड़ रहा है।
   आसाराम, रामपाल और ऐसे ही अन्य तथाकथित संत समाज और कानून के लिए खतरा बन रहे हैं, नासूर बनकर देश की व्यवस्था को खोखला कर रहे हैं। कानून की अवज्ञा करने वाले ऐसे निर्लज्जों को कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए ताकि अन्य अपराधी ऐसी जुर्रत करने से पहले सौ-सौ बार सोचें।
   धर्मान्धता अधर्म को जन्म दे रही है, इंसानियत को ख़त्म कर रही है - इस सच्चाई को समझना होगा, अन्यथा सर्वनाश होगा, कुछ नहीं बचेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

श्राद्ध (लघुकथा)

अभिजीत तन्मय हो कर वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों को खाना खिला रहा था। परोसगारी में आश्रम का एक कर्मचारी राघव भी उसकी मदद कर रहा था।  "हाँ जी, आ जाइये।" -दरवाज़े पर एक व्यक्ति को खड़ा देख राघव ने कहा।   अभिजीत ने पलट कर देखा, उसका चचेरा भाई परेश आया था।  "भाई साहब, भाभी ने मुझे बताया कि आप यहाँ हैं, जबकि मैंने पहले ही आपको सूचित कर दिया था कि आज सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध है और मेरे यहाँ ब्राह्मण-भोज होगा। आपको भी भाभी के साथ मैंने अपने यहाँ निमंत्रित किया था न! मैं आपको लेने आया हूँ।" -परेश आते ही बोला।  "परेश, तुम उन पूर्वजों की शांति के लिए यह श्राद्ध करते हो, जिन्हें तुमने नहीं देखा, जबकि चाचा जी को वृद्धावस्था में अकेले छोड़ कर तुम अपने बीवी-बच्चों के साथ पृथक फ्लैट में रहते हो। क्या यह युक्तिसंगत है?... इन बुज़ुर्गों को देख रहे हो परेश? इनमें से कुछ लोग तो अपनी संतान के दुर्व्यवहार के कारण यहाँ हैं और कुछ को उनकी औलादों ने ही यहाँ छोड़ रखा है। ..." परेश और राघव चुपचाप खड़े अभिजीत को सुन रहे थे। अभिजीत ने कहना जारी रखा- "इन लोगों के न रहने पर इनकी औलादें द...

विनम्र श्रद्धांजलि !

    चींटियों के झुण्ड की तरह उमड़ता जन-सैलाब! प्रशासन भी आखिर संभाले तो कैसे, इस अंधी आस्था को? कुछ लोग इसमें शामिल होकर मोक्ष प्राप्त कर ही लेते हैं, अपने पीछे रोते-बिलखते निकट संबंधियों को छोड़ कर।… और धर्मांध लोगों को प्रेरित करने वाले निर्मोही तथाकथित संत और कथावाचकों ( निर्मोही इसलिए कि वह तो तथाकथित रूप से मोह-माया छोड़ जो चुके हैं ) के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती। वैसे भी वह कानों से ज़्यादा काम नहीं लेते, केवल उनकी जिव्हा चलती है। तो... जाते रहो धर्मान्ध मोक्ष-लाभार्थियों, ऐसी भगदड़ का हिस्सा बन कर मोक्ष पाने के लिए। परलोक सुधरेगा या नहीं, यह तो ईश्वर ही जाने, इहलोक ज़रूर बिगड़ जाएगा। मृतात्माओं को हम सभी की अश्रुपूरित श्रद्धांजलि 🙏🏼!

मुक्तक

                                                                                         मुक्तक            प्रभु से मेरी आरज़ू -                                                 रोटी मिले , कपड़ा मिले , छत मिले हर एक सिर को ,                                                माथे   पर...